कालिदास समारोह में उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन,,
चित्रकला में पलक प्रथम व दिव्यांशी ने प्राप्त किया तृतीय स्थान
देवास। महारानी चिमनबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकला, भाषण एवं श्लोक पाठ प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-2 की छात्राओं ने भी सहभागिता की। विद्यालय की छात्रा पलक शिवराज नामदेव ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय की ही छात्रा दिव्यांशी नरेंद्र पांचाल ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए तृतीय स्थान हासिल किया।
उत्कृष्ट विद्यालय देवास के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Comments