Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, जिला देवास की कार्यकारिणी बैठक संपन्न,,अशोक कुमार चौहान सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, जिला देवास की कार्यकारिणी बैठक संपन्न,,
अशोक कुमार चौहान सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त
देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, जिला देवास की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में जिला सचिव अरविंद शर्मा ने उपस्थित सभी वरिष्ठ साथियों का आत्मीय स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष पंडित देवी शंकर तिवारी ने की। इस अवसर पर संघ के संरक्षक एवं मार्गदर्शक एम.एल. मालवीय देवड़ा मंचासीन रहे। सर्वप्रथम 23 अगस्त को उज्जैन में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश स्तरीय निर्वाचन में पंडित देवी शंकर तिवारी के प्रांताध्यक्ष एवं अरविंद शर्मा के महामंत्री निर्वाचित होने पर समस्त सदन ने हर्ष व्यक्त करते हुए मोतियों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान ने इस वर्ष के सदस्यता अभियान एवं संघ की वित्तीय स्थिति का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी तहसील इकाइयों से आग्रह किया कि सदस्यता अभियान शीघ्र पूर्ण कर राशि जमा करावें तथा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला तहसील अंशदान भी समय पर जमा कराया जाए। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनवरी के प्रथम सप्ताह में जिला साधारण सभा के साथ ही प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी विस्तृत रूपरेखा पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर सोनकच्छ, बागली, हाटपिपल्या एवं बरोठा तहसील इकाइयों ने भी नवंबर-दिसंबर माह में अपनी वार्षिक साधारण सभा आयोजित करने की घोषणा की। संघ की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी एक स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया, जिसका विमोचन साधारण सभा में किया जाएगा। स्मारिका के स्वरूप को लेकर चर्चा कर संपादक मंडल के गठन का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात वरिष्ठजनों के हितार्थ दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए - प्रथम, चतुर्थ वेतनमान सभी को बिना कोर्ट जाए प्राप्त हो, इस हेतु कलेक्टर के माध्यम से शासन को ज्ञापन दिया जाए। द्वितीय, संरक्षक एम.एल. मालवीय देवड़ा के प्रस्ताव पर जिला मुख्यालय पर बहुउद्देशीय जन सेवा केन्द्र की स्थापना हेतु कलेक्टर से मांग करने का निर्णय लिया गया। अंत में जिला अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार चौहान के नाम का प्रस्ताव लक्ष्मीनारायण मोहरी ने रखा, जिसका समर्थन देवास तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नागर एवं बागली तहसील अध्यक्ष श्यामा तोमर ने किया। पूरे सदन ने करतल ध्वनि से इसका अनुमोदन किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि नवनियुक्त अध्यक्ष शीघ्र ही अपने सचिव एवं पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर सभी को समान प्रतिनिधित्व देंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन देवास तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नागर ने किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार भावसार, सतीश चंद्र तिवारी, श्यामा तोमर, बी.के. मोदी, अरुण कुमार शैव्य,राधेश्याम सोलंकी, ओ.पी. सोलंकी, सुभाषचंद्र जैन, रामप्रसाद खराडिया, जयराम सिंह मालवीय, गोवर्धन सिंह सोलंकी, विक्रम पटेल,  एम एल सोलंकी, कांतिलाल पटेल, प्रकाश चौधरी, सुभाषचंद्र व्यास, नाथूलाल राठौर, कालूराम नवगोत्री, अमोलक चन्द्र गोलेछा, रतनलाल सोनी, दिनेशचंद्र शर्मा, देवीलाल झाला आदि सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...