Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री टेकचंद जी महाराज कड़छा ट्रस्ट युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने शुभम चौहान

श्री टेकचंद जी महाराज कड़छा ट्रस्ट युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने शुभम चौहान
देवास। श्री टेकचंद जी महाराज कड़छा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक विगत दिनों कड़छा में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय शुभम चौहान को श्री टेकचंद जी महाराज कड़छा ट्रस्ट युवा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई। यह नियुक्ति परम पूज्य श्री टेकचंद जी महाराज कड़छा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय संरक्षक दिलीप परमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौहान ने की। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम चौहान ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। शुभम चौहान की नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों सहित देवास एवं विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...