Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली छात्र न्याय यात्रा

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली छात्र न्याय यात्रा

देवास। आगामी 19 सितंबर को इंदौर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, शिक्षण व्यवस्था में व्याप्त धांधलियों और पेपर लीक की लगातार घटनाओं के मद्देनजर, छात्रों से संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम के समर्थन में आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में कांग्रेस जन छात्रों के समर्थन में नारे लगाते चल रहे थे। अध्यक्ष श्री गौतम ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से छात्रों की गूंज कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर गुरूचरण सिंह सलूजा, रेखा वर्मा, जितेंद्र सिंह गौड़, सुजीत सांगते, सुधीर शर्मा, नीरज नागर, इशान राणा,रूपेश कल्याणे, रोशन रायकवार,उमेश झंवर, राजेश राठौर, दीपेश कानूनगो, अजयसिंह राजोदा, विक्रम मुकाती, विश्वजीत सिंह चौहान,अनिल गोस्वामी, मनोज हेतावल,कल्याण सिंह पंवार, गोवर्धन देसाई, डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर, अंतरसिंह दरबार,शाहजी हाशमी,आरिफ मेव, नंदकिशोर पोरवाल, मलखान सिंह देवड़ा, महेश राजपूत, डेनी पहलवान,रईस कामदार, परवेज शेख,जयप्रकाश मालवीय,डॉ. मंसूर शेख, नीलेश वर्मा, गोलू हाजी, सलमान बेग,विकास बारोड,सोनू जेजे, मुकेश शर्मा एडवोकेट, अविनाश जेठवा, कमलेश गुप्ता, प्रथम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...