Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बप्पा की भक्ति में रमे अधिवक्ता, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल,,देवास बार एसोसिएशन ने की सिद्धिविनायक बप्पा की आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बप्पा की भक्ति में रमे अधिवक्ता, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल,,

देवास बार एसोसिएशन ने की सिद्धिविनायक बप्पा की आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
देवास। महाराष्ट्र समाज में चल रहे गणपति उत्सव के छठे दिन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल रहा। महाराष्ट्र समाज के प्रवक्ता अमित बागलीकर ने बताया कि समाज के गणपति मंदिर में देवास बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रामप्रसाद सूर्यवंशी सहित पदाधिकारियों ने सिद्धिविनायक बप्पा की पूजा-अर्चना कर संगीतमय आरती की। आरती के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी, विशाल तिवारी, जयंती पुराणिक, गीता शर्मा, सरिता उपाध्याय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा महाराष्ट्र समाज के समाजजन उपस्थित रहे। आरती के बाद महाराष्ट्र समाज की ओर से सारंग लोटे, गणेश खोरकर, भूषण अत्रे एवं सुप्रिया लोटे ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
गणपति वंदना से शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
        आरती के पश्चात बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों ने गणेश स्तुति, श्लोक, देशभक्ति गीत, सिंथेसाइजर वादन, काव्य पाठ, भरतनाट्यम एवं फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
           बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि गणपति उत्सव की शुरुआत महाराष्ट्र से हुई और आज भगवान गणेश का यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र समाज द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाता है, जो अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणपति वंदना एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
महाराष्ट्र समाज के साथ रहेगा बार एसोसिएशन
            सोलंकी ने कहा कि देवास बार एसोसिएशन और महाराष्ट्र समाज के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता आगे भी जारी रहेगी। महाराष्ट्र समाज को भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो बार एसोसिएशन सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। गणपति बप्पा की आरती, जयकारों, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अतिथियों के सम्मान के साथ गणपति उत्सव का छठा दिन भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...