कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी आबिद कागज़ी का भव्य स्वागत
देवास। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग मध्यप्रदेश प्रभारी श्री आबिद कागज़ी के देवास आगमन पर सलीम मदनी एवं उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सह प्रभारी श्री लियाकत अली गद्दी और जिला प्रभारी जाहिर पठान मंदसौर का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राहुल गांधी जी की इंदौर में होने वाली 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर छात्रों से संवाद किया गया और रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।
कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम जी, प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत हुसैन, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एजाज नीलम, पूर्व पार्षद इम्तियाज शेख भल्लू, कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह शहीद, नईम अहमद, वसीम हुसैन, शाहिद ठेकेदार, हमूद हाशमी, हाजी इरशाद शेख, कुद्दूस शेख, अयूब भारती,,डेनी पहलवान, उबैद शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments