अमलतास में विश्व फार्मासिस्ट दिवस, थीम - स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट सशक्तिकरण
देवास। अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 उत्साह से मनाया गया। इस वर्ष की थीम "Empowering Pharmacists for Healthier Futures" रही।
प्राचार्य डॉ. नीलम खान ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दवाओं के सुरक्षित उपयोग और स्वास्थ्य जागरूकता में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को अपडेट रहने और कुशल फार्मासिस्ट बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान छात्रों व शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली। पोस्टर, क्विज और मॉडल प्रेजेंटेशन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अंत में सभी ने Pharmacy Oath लेकर ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया।
चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा नहीं देते, बल्कि मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। अमलतास के फार्मासिस्ट समाज के स्वास्थ्य में उत्कृष्ट योगदान देंगे।

0 Comments