Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एसपी से मिले नगर सुरक्षा समिति के सदस्य-कानून व्यवस्था में सुधार के लिए एसपी पुनीत गेहलोत का किया सम्मान,, नवरात्रि में टेकरी पर व्यवस्थाओं में सहयोग का दिया भरोसा

एसपी से मिले नगर सुरक्षा समिति के सदस्य
-कानून व्यवस्था में सुधार के लिए एसपी पुनीत गेहलोत का किया सम्मान,,
नवरात्रि में टेकरी पर व्यवस्थाओं में सहयोग का दिया भरोसा
देवास। नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने एसपी पुनीत गेहलोत से मुलाकात कर आगामी त्योहारों, विशेषकर नवरात्रि पर्व के दौरान टेकरी पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर समिति की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसपी पुनीत गेहलोत का सम्मान भी किया गया। साथ ही, नवरात्रि के दौरान प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाओं में सहयोग का भरोसा दिलाया।
समिति के अनिलसिंह बैस एवं विनोद सिंह गौड़ ने कहा कि एसपी पुनीत गेहलोत के कार्यकाल में देवास जिले की कानून व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

नवरात्रि में व्यवस्था बनाए रखने में करेंगे सहयोग-
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान टेकरी पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए समिति इस बार भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अपना सहयोग देगी। समिति के सदस्य सतत रूप से व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए पुलिस एवं प्रशासन का साथ देंगे। समिति पिछले 20-25 वर्षों से टेकरी पर नवरात्रि के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते आ रही है। 
इस अवसर पर समिति के सुभाष वर्मा, तकीउद्दीन काजी, सुरेश रायकवार, सुनीलसिंह ठाकुर, विजय सिंह तंवर, अनूप दुबे, उमेश राय, सत्यनारायण यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समाचार को थोड़ा व्यवस्थित कर दीजिए छोटा नाम कोई नहीं काटे

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...