Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

डाक विभाग के मेगा मेले में नए व्यवसाय अर्जन पर दी गई समझाईस,,पोस्टमास्टर जनरल इंदौर ने बीपीएम एवं एबीपीएम को घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार करने के दिए निर्देश

डाक विभाग के मेगा मेले में नए व्यवसाय अर्जन पर दी गई समझाईस,,

पोस्टमास्टर जनरल इंदौर ने बीपीएम एवं एबीपीएम को घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार करने के दिए निर्देश
देवास। डाक विभाग द्वारा बुधवार को व्यवसाय समीक्षा एवं मेगा मेला का आयोजन किया गया। 16 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में इंदौर परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव एवं इंदौर मुफस्सिल संभाग के अधीक्षक डाकघर श्री एम.एल. मालवीय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान कन्नौद , इंदौर एवं देवास उपसंभाग के शाखा डाकपाल (बीपीएम) एवं सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) द्वारा किए गए व्यवसाय की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए डाक विभाग की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने नए व्यवसाय के अर्जन, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा नागरिकों तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शाखा डाकपालों एवं सहायक शाखा डाकपालों से आह्वान किया कि वे डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी लेकर घर-घर पहुंचें और आम नागरिकों को योजनाओं के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डाक विभाग के प्रतिनिधि नागरिकों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मेगा मेले के दौरान सभी शाखा डाकपाल एवं सहायक शाखा डाकपालों द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों से आयोजन को सफल एवं परिणामदायी बनाया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते हुए नया व्यवसाय अर्जित करने और विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग की योजनाओं को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने तथा विभागीय सेवाओं का लाभ आमजन को दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...