Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए दूध, पनीर एवं घी के नमूने

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए दूध, पनीर एवं घी के नमूने

देवास : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसीलदार हाटपिपल्या श्रीमती दीपाली जाधव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा दिनांक 09 सितंबर 2026 को हाटपिपल्या स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान तंवर स्वीट्स एण्ड डेयरी, हाटपिपल्या, जिला देवास से दूध, पनीर एवं घी के नमूने तथा महादेव दूध डेयरी, हाटपिपल्या, जिला देवास से दूध का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। इसके साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा देवगढ़ चौराहा स्थित सेंधव स्वीट्स एवं राजस्थान स्वीट्स में खाद्य पदार्थ तलने में उपयोग किए जा रहे तेल की मौके पर जांच की गई। उदावत रेस्टोरेंट में भी खाद्य पदार्थ तलने वाले तेल की जांच की गई।
     निरीक्षण के दौरान उदावत रेस्टोरेंट से लगभग 500 मिलीलीटर क्षमता वाली 30 से 35 एक्सपायरी कोल्ड्रिंक्स की बोतलों का विनिष्टीकरण कराया गया। मोबाइल लैब के माध्यम से बाजार में विक्रय किए जा रहे विभिन्न मसालों की भी मौके पर जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच एवं मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...