Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आस्था के उजास से दमक रहा लाल गेट के राजा का दरबार,,-शुभम-सुमित की सुरीली रात ने मोहा सबका मन, पंडाल में जलाए पांच हजार दीप

आस्था के उजास से दमक रहा लाल गेट के राजा का दरबार,,
-शुभम-सुमित की सुरीली रात ने मोहा सबका मन, पंडाल में जलाए पांच हजार दीप
देवास। लाल गेट के राजा के पंडाल में धर्म-संस्कृति की सरिता बह रही है। प्रतिदिन श्रीगणेश की महाआरती हो रही, जिसमें विशिष्टजन समेत शहरवासी सम्मिलित हो रहे। संगीतमय आरती में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को हुई महाआरती में ब्राह्मण समाज, मराठा समाज के पदाधिकारियों समेत भाजपा नेता शामिल हुए। सभी ने आयोजन की सराहना की। इसके बाद शुभम-सुमित (शर्मा ब्रदर्स) की सुरमयी रात सजी। इसमें एक से बढ़कर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। सुगम संगीत के साथ ही शास्त्रीय और सूफी अंदाज ने सभी का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों की कला साधना का ही यह  प्रभाव था कि पंडाल में अपार जनसमूह उमड़ा। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा, जिसे देखकर श्रोता यही कह रहे कि यह रात यूं ही चलती रहे और सुर यूं ही सजते रहे। संस्था सिद्धिविनायक के संयोजक रवि जैन ने बताया कि इस नगरोत्सव में 15 से 20 हजार लोग प्रतिदिन आ रहे। आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आशीर्वाद के दीप जलाए गए। पंडाल में संस्था सदस्यों ने पांच हजार दीप जलाकर पीएम के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...