पुष्प ग्रुप की अनूठी पहल: जैन मंदिर में हुई डिजिटल क्विज प्रतियोगिता
देवास। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्व पर्युषण पर्व के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प देवास द्वारा जैन डिजिटल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष मनोहर जैन, पंडित सुरेश जैन, फेडरेशन व उज्जैन रीजन के पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट मंडल सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता में मंदिर में उपस्थित सदस्यों के साथ ही घर बैठे समाजजनों ने भी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भाग लिया।
कार्यक्रम सहसचिव रोहित जैन एवं वीरेंद्र जैन के प्रयासों तथा पुष्प महिला मंडल की नीतिका पानोत, स्वाति जैन, कुसुम जैन, सुमन जैन के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुष्प ग्रुप अध्यक्ष महेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र जैन सहित अखिलेश, राजेश, मनीष, दीपक, सावन, पारस, सतीश जैन एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ रेखा जैन, श्वेता पानोत, पारुल जैन, अवनी जैन, संगीता जैन द्वारा मंगलाचरण से किया गया। ट्रस्ट सचिव शैलेंद्र जैन दोषी ने आयोजन के लिए पुष्प ग्रुप का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। विजेताओं को क्षमावाणी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

0 Comments