दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक,,
देवास। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आबिद कागजी ने बताया कि मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से 23 सितंबर को नई दिल्ली स्थित इंद्रा भवन में प्रदेश के जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उपस्थित होकर पदाधिकारियों से संवाद किया। आबिद कागजी ने बताया कि बैठक करीब चार घंटे चली, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की संगठनात्मक स्थिति, कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक, समस्याओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि संगठन में अब जमीन पर सक्रियता से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें जिम्मेदारियां देने पर जोर दिया जा रहा है।
राहुल गांधी के साथ होगी बैठक
आबिद कागजी ने बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश के सभी प्रभारी, सह-प्रभारी एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की राहुल गांधी के साथ दिल्ली में बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह बैठक प्रदेश में संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाने और शीर्ष नेतृत्व एवं जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। आबिद कागजी ने बताया कि मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सक्रिय जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि संगठन को एक ऐसे गुलदस्ते के रूप में तैयार किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों और समुदायों की भागीदारी हो। सिख, बौद्ध, पारसी, जैन, ईसाई सहित विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को बड़ी संख्या में संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग सभी समुदायों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। युवाओं को नई जिम्मेदारियां देने के साथ महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का भी संगठनात्मक कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
बैठक में देवास से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री शौकत हुसैन दादा, पूर्व पार्षद इम्तियाज शेख (भल्लू) सलीम खान मदनी, डॉ शादिक खान, देवास जिला प्रभारी जाहिर पठान मंदसौर, सरफराज भाई, उज्जैन से माजीद लाला शामिल हुए।

0 Comments