Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गृहस्थ जीवन और शिक्षण सेवा के साथ हासिल की पीएचडी की उपाधि

गृहस्थ जीवन और शिक्षण सेवा के साथ हासिल की पीएचडी की उपाधि
देवास। दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्रीमती डॉ. संगीता रघुनंदन समाधियां ने शिक्षा विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त कर देवास शहर को गौरवान्वित किया है। साधारण परिवार में विवाह के पश्चात गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने अपने तीनों बच्चों डॉ. प्रियांशी समाधियां, श्रीयांशी समाधियां अधिवक्ता एवं पुत्र लक्ष्य समाधियां, जो भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान पुणे में अध्ययनरत हैं, के लालन-पालन के साथ अपनी शिक्षा का सफर भी निरंतर जारी रखा। डॉ. संगीता समाधियां ने कला स्नातक, हिंदी एवं संस्कृत में स्नातकोत्तर, शिक्षा स्नातक तथा शिक्षा स्नातकोत्तर की उपाधियां प्राप्त करने के बाद अब डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय, इंदौर से शिक्षा विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में डॉ. संगीता रघुनंदन समाधियां इंदौर के प्रसिद्ध एमराल्ड हाइट्स विद्यालय में उच्च शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर परिवारजनों, स्नेहीजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...