Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय साथिया समागम: किशोरों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर मंथन

 जिला स्तरीय साथिया समागम: किशोरों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर मंथन
देवास। मल्हार स्मृति सभागृह में बुधवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय साथिया समागम आयोजित हुआ। शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे ने किया। आयोजन आसरा संस्था द्वारा UNFPA के सहयोग और BGMS इंदौर के समन्वय से हुआ।
सीईओ श्री धुर्वे ने कहा कि किशोरावस्था महत्वपूर्ण पड़ाव है, सही मार्गदर्शन से युवा सशक्त नागरिक बनते हैं।
समागम में पोषण, माहवारी स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति पर चर्चा हुई। क्विज प्रतियोगिता भी हुई। तकनीकी सत्र में BGMS डायरेक्टर सुश्री अंजलि अग्रवाल और मनोचिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र प्रजापति ने मानसिक तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। जिला समन्वयक डॉ. बुलबुल क़ाज़ी ने साथिया की भूमिका बताई।
अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया, मास्टर ट्रेनर्स और परामर्शदाताओं को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...