Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महापौर ने की जनसुनवाई,अधिकारियों को दिये आवेदनों के निराकरण के निर्देश

महापौर ने की जनसुनवाई,अधिकारियों को दिये आवेदनों के निराकरण के निर्देश
देवास। बुधवार 16 सितम्बर को महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त किये। महापौर को नागरिकों के द्वारा वार्ड 34 नयापुरा चौक में नाली निर्माण मे आ रही समस्या का निराकरण करने, बावडिया पटेल नगर निवासी द्वारा कम दबाव से पानी आने, ईटावा राम मंदिर के पिछे साफ सफाई करवाने व अन्य निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन दिये गये। महापौर द्वारा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। सनसिटी पार्ट 1 के निवासी पूर्व सैनिक के द्वारा महापौर को वार्ड में प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु आवेदन दिया गया। महापौर द्वारा आवेदन के संबंध में संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर आवेदन का शीघ्र निराकरण किये जाने के निर्देश दिये।
महापौर द्वारा जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित कुछ अधिकारियों के उपस्थित नही होने पर महापौर ने अप्रसन्नता व्यक्त कर आगामी महापौर जनसुनवाई में उपस्थित नही होने वाले अधिकारियों का एक दिवस का वेतन आहरण नही करने हेतु आयुक्त को पत्र दिया गया।
इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एल्डरमेन चेतन योगी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश मोदी, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री विजय जाधव, पलक श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर व नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...