जीवन को आनंदित करती हैं कृष्ण की बाल लीलाएं,,,
श्री राम द्वारा में आयोजित भागवत कथा में
भगवान को लगाया छप्पन भोग
देवास।जीवन को आनंदित करती हैं कृष्ण की बाल लीलाएं । विश्व कल्याण हेतु ईश्वर अवतार लेते हैं।यह विचार श्री राम द्वारा में भागवत कथा में महंत स्वामी रामनारायण जी ने प्रकट किए। इस अवसर पर छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।शुक देव मुनि और राजा परीक्षित के बीच हुए वार्तालाप का विस्तृत वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को सनातन संस्कृति एवं संस्कार देना परिवार का प्रथम कर्तव्य है। संस्कारवान बालक ही समाज और देश का निर्माण करते हैं । माता-पिता का कर्तव्य है कि बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करें। शिक्षा और संस्कार से ही सब की उन्नति संभव है।
संत राम सुमिरन जी एवं बाल संत पुनीत राम जी एवं राम स्नेही सत्संग मंडल ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए।
शुक्र वार को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी।कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है। राम स्नेही सत्संग मंडल ने सभी धर्म प्रेमी भक्तों से कथा लाभ लेने का आग्रह किया है।

0 Comments