Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को देवास में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' एवं जिला स्तरीय किसान मेला कार्यक्रम में वीसी से जुड़कर करेंगे संवाद,,कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की लगेगी प्रदर्शनी, कृषक परिवारों के 10 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को देवास में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' एवं जिला स्तरीय किसान मेला कार्यक्रम में वीसी से जुड़कर करेंगे संवाद

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की लगेगी प्रदर्शनी, कृषक परिवारों के 10 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
 देवास: (शकील कादरी)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 अक्टूबर (रविवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देवास में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' एवं जिला स्तरीय किसान मेले में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कृषकों को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती तथा श्रीअन्न (मिलेट मिशन) को प्रोत्साहित करना है। मेले के माध्यम से उन्नतशील कृषकों और कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संवाद स्थापित कर आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लागत कम कर उत्पादकता बढ़ाई जा सके और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

किसान मेले में विषय-विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा रबी सीजन के दृष्टिगत कम जल उपलब्धता में भी बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों जैसे गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की उन्नत और प्रमाणित किस्मों के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों एवं कृषि नवाचारों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही जिले के अग्रणी व प्रगतिशील किसान अपने अनुभवों एवं सफल प्रयोगों को अन्य कृषकों के साथ साझा करेंगे। कार्यक्रम में कृषक परिवारों के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...