Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में सवा लाख कुंमकुमार्चन अनुष्ठान संपन्न, 151 जोड़ों ने लिया भाग

श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में सवा लाख कुंमकुमार्चन अनुष्ठान संपन्न, 151 जोड़ों ने लिया भाग
देवास। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर शिवाजी नगर मोती बंगला देवास में रविवार की शाम माँ श्री योगमाया महालक्ष्मी का भव्य कुंकुमार्चन (सवा लाख अर्चन) धार्मिक श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अनुष्ठान में 151 जोड़ों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माँ महालक्ष्मी की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। अनुष्ठान के दौरान लगभग 125.5 किलोग्राम कुंकुम, 2 क्विंटल गेंदा पुष्प एवं 5100 कमल पुष्पों से माँ का विधि-विधानपूर्वक अर्चन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. सूर्य प्रकाश मिश्रा जी के आचार्यत्व में पांच ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ यह अनुष्ठान संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए केसरिया दूध का वितरण भी किया गया।मंदिर समिति अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर आयोजित इस विशेष अनुष्ठान का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं को माँ महालक्ष्मी की आराधना से जोडऩा है। उन्होंने आयोजन में सहभागी सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस अनुष्ठान में अर्पित कुंकुम का विशेष धार्मिक महत्व है। दीपावली के अगले दिन सुहाग पड़वा के पावन अवसर पर अर्चन का कुंकुम मंदिर की ओर से सुहागिन महिलाओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। यह प्रसाद महिलाओं के सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के भाव से प्रदान किया जाएगा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान ने देवास में श्रद्धा, आस्था एवं सनातन परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...