Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत मीठा तालाब पर हुआ श्रमदान,,महापौर एवं आयुक्त सहित सभी ने ली स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत मीठा तालाब पर हुआ श्रमदान,,

महापौर एवं आयुक्त सहित सभी ने ली स्वच्छता की शपथ

देवास। नगर निगम द्वारा स्वच्छता की सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत शहर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता की दिशा में निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मीठा तालाब परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार, पार्षद सोनू परमार,रामदयाल यादव, एल्डरमेन राजेश यादव, हरीश देवलिया, नयन कानूनगो, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, आरती खेडेकर एवं निगम अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों द्वारा मीठा तालाब परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता कार्य किया गया। अतिथीयों ने परिसर से कचरा एवं अनुपयोगी सामग्री एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा आमजन को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महापौर एवं आयुक्त सहित उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। शपथ के माध्यम से नागरिकों ने अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा अन्य नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता से जोड़ते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथीयों के साथ निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं शासकीय एवं अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहर के जागरूक नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान को जनअभियान बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर निगम स्वच्छ भारत मिशन से विशाल जोशी, अरूण तोमर, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, कमलेश पाठक, सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल के संचालक शकील कादरी,छात्र, छात्राएं, हिंद फौज के साथ खेल युवा कल्याण विभाग के सदस्यगण बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...