दो दिवसीय इंटर स्कूल खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता 3-4 अक्टूबर को
देवास। शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 3 एवं 4 अक्टूबर को सिटी कॉन्वेंट खेल परिसर में भव्य इंटर स्कूल खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के करीब 15 विद्यालयों की 30 से अधिक टीमें भाग लेंगी। आयोजन में अशासकीय शिक्षण संचालक संघ, रोटरी क्लब देवास और प्रगति एथलेटिक क्लब का सहयोग रहेगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। दो दिवसीय आयोजन में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही अन्य स्कूलों के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर भी मिलेगा।
आयोजन समिति ने सभी स्कूलों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

0 Comments