वार्ड क्र. 45 में स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों को किया पुरस्कृत
देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 45 बालगढ़ में पर्यवेक्षक वंदना खरे की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा समारोह एवं पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के वाचन से हुई कार्यक्रम वार्ड पार्षद मुकेश मोदी एवं यशवंत तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतियोगिता स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया एवं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक वंदना खरे द्वारा आंगन मिलन सेवा के बारे में एवं हितग्राही मूलक योजना की जानकारी दी गई। पार्षद मुकेश मोदी एवं यशवंत तिवारी द्वारा भी सेवा संकल्प अभियान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यकर्ताओं में वार्ड की कार्यकर्ता उषा कुमावत, रेहाना शेख ,संतोषी मोदी ,लक्ष्मी पगारे, निर्मला सोलंकी, शारदा मोदी एवं समस्त सहायिका का योगदान रहा।

0 Comments