डॉ.भारत सिंह गोयल के निर्देशन में एक और पी एचडी वायवा सम्पन्न
देवास। देवास के जाने माने शिक्षाविद एवं सेवा निवृत प्राध्यापक डॉ.भारतसिंह गोयल के निर्देशन में एक और शोधार्थी अंकिता सुलये का पी-एचडी.वायवा (मौखिकी) सम्राट विक्रमादित्य विश्विद्यालय,उज्जैन के वाणिज्य अध्ययनशाला में
संपन्न हुआ। बाह्य परीक्षक प्रो विवेक शर्मा प्रोफेसर बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल थे। सह निर्देशक विभागाध्यक्ष वाणिज्य अध्ययनशाला सम्राट विक्रमादित्य विश्विद्यालय उज्जैन के डॉ. शैलेन्द्र भारल थे। अंकिता द्वारा "हॉस्पिलिटी इंडस्ट्री इन इंडिया" पर पीपीटी के माध्यम से उनके शोध कार्य के विषय पर प्रभावी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विद्वान फैकल्टी मेंबर्स और रिसर्च स्कॉलर उपस्थित रहे।

0 Comments