Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
देवास। उत्कृष्ट विद्यालय, देवास के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी के अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर संस्था की ओर से सादगीपूर्ण एवं भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने श्री सोमानी के कार्यकाल और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, शाजापुर श्री विवेक दुबे थे। विशेष अतिथि के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय, देवास की पूर्व प्राचार्य श्रीमती चंद्रावती जाधव एवं उत्कृष्ट विद्यालय, शाजापुर के प्राचार्य श्री मंडलोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्कृष्ट विद्यालय, देवास के पूर्व प्राचार्य श्री विजय श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत श्री . सन्तोष मामा श्री संतोष स्वर्णकार श्री पवन पटेल श्रीमती अलका जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभिनंदन पत्र का वाचन श्री संतोष स्वर्णकार ने किया। अतिथियों द्वारा श्री सुधीर कुमार सोमानी का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विवेक दुबे ने अपने उद्बोधन में श्री सोमानी के सेवाकाल और उनके कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि हम दोनों में किसी भी प्रकार की कोई समता नहीं है समानता नहीं है लेकिन हम दोनों के बीच 48 48 वर्षों की दोस्ती आज तक कायम है कॉलेज हॉस्टल शमशाबाद और यहां तक की पारिवारिक संबंधियों से भी मेरे आज तक घनिष्ठ संबंध है हमने अनेक आदर्श निर्धारित किया था सुधीर ने सभी आदर्शों का पालन किया जबकि मैं समय के साथ तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ता रहा। उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर के पूर्व प्राचार्य श्री प्रवीण मंडलोई ने अपने साथी श्री सोमानी जी के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैं विवेक दुबे और सुधीर कुमार सोमानी के बीच की कड़ी हूॅं। एक उग्रपंथी तो एक धीर गंभीर है और मैं इन दोनों का समन्वित व्यक्तित्व हूं हमारी तीनों की जोड़ी हमेशा से यादगार रही है मैं अपने इन साथियों को हमेशा याद करता रहा हूॅं ।
विशेष अतिथि श्रीमती चंद्रावती जाधव ने कहा कि सच्चे अर्थों में सोमानी जी ने हमारे परंपराओं को आगे बढ़ाया उत्कृष्ट विद्यालय को उत्कृष्ट बनाए रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था लेकिन श्री सोमानी में जी ने इस चुनौती को बखूबी निभाया और नए कीर्तिमान स्थापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विजय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोमानी जी हरफनमौला व्यक्तित्व के धनी है आप चित्रकार हैं, आप एक कवि हैं, आप एक लेखक हैं , अच्छे तबला वादक है, मधुर आवाज में गाते है , एक अच्छे शिक्षक, एक अच्छे प्रशासक और एक अच्छे मार्गदर्शक भी हैं।
 विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने मिलकर सुमधुर पैरोडी गाकर समाॅं बांध दिया ।

श्री पवन पटेल, श्री भावेश कानूनगो, श्री आशुतोष धारीवाल, श्री दिलीप  पांचाल , रामकुमार कुशवाहा, जयप्रकाश चौकीकर, आदि ने श्री सोमानी के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए तथा उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और विद्यालय के प्रति योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संतोष वर्मा और संतोष स्वर्णकार ने किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...