देवास। शहर की यूसीमास एंजल एबेकस एकेडमी के होनहार छात्र हार्दिक मालविया ने फ्लैश कॉम्पिटिशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फोर्थ रनरअप ट्रॉफी हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी सहित देवास जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। हार्दिक की इस सफलता पर संस्था संचालक हरीश कारपेंटर, विकास यादव, जीयूसीमास एंजल एबेकस एकेडमी परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Comments