अग्रसेन जयंती महोत्सव: शतरंज प्रतियोगिता में बुद्धि-कौशल की दिखी झलक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
देवास। अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा नयापुरा स्थित अग्रवाल समाज धर्मशाला में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल शटलर्स एवं अग्रसेन महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
महोत्सव का शुभारंभ भगवान अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समाज के वरिष्ठजनों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन, त्याग, समानता और सहयोग की भावना पर प्रकाश डाला और युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
शतरंज में दिखा दिमागी दम -
इस अवसर पर अग्रवाल शटलर्स द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में युवा वर्ग, महिला, पुरुष सहित सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी चतुर चालों से अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में हार-जीत से परे खेल भावना और एकजुटता देखने को मिली।
वहीं अग्रसेन महिला मंडल द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं और बच्चों ने भजन, लोकनृत्य और समूह गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिस पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महेशचन्द्र अग्रवाल, अनिल कुमार महाजन, रवि कृष्ण गोयनर, समाज अध्यक्ष सोहन लाल अग्रवाल, पदाधिकारी भगवान गोयल, गोविंद गोयल, शरद अग्रवाल, विजय कैलाशचंद्र गोयल, ओमप्रकाश बंसल, कार्यकारिणी सदस्य हुकमचंद अग्रवाल निपनिया वाले, हरीश्चंद्र अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गर्ग, राजेश अग्रवाल मामा, पवन गोयल, दिनेश मोदी, समाज सदस्य राजकुमार अग्रवाल, रमेश चन्द्र मोदी, के एल सिंघल , कैलाश अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, युवा संगठन से सचिन अग्रवाल, हेमंत गोयल, सौरभ गोयल, आलोक अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, आशीष गर्ग, गौरव गर्ग, राजेश अग्रवाल, टोनी, भानू अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एल आई सी, रोहित अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, डॉ अंकित अग्रवाल, विकास गोयल, उद्धव अग्रवाल, प्रिंस गोयल, पप्पू गोयल, रोमित गोयल, अमन अग्रवाल, शरद गर्ग, गौरव गर्ग, गिरीश संदेश गोयल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल एवं समस्त युवा संगठन महिला मंडल से अनीता अग्रवाल, वीणा महाजन, शकुंतला गर्ग, मनोरमा गोयल, अंजली गोयल, मंजू गोयल, रमा सिंघल, राधा गोयल, पदमा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, अनीता सिंघल, पूजा मंगल, ममता अग्रवाल, श्वेता गोयल, सरिता गोयल, सुनीता गोयल, रिंकी दीपक अग्रवाल, रविशा गोयल, गुंजन गोयल, अपूर्वा अग्रवाल, दीपिका गोयल, गरिमा अग्रवाल, शिवांगी गोयल, निधी रितेश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निधी गुप्ता, सोनाली बंसल, राधा अग्रवाल, कला अग्रवाल, शशी अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, शकुंतला मंगल, अंजु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, इंदु गर्ग, शकुन गर्ग, रीना गोयल, मोना गोयल, सावित्री गोयल, प्रेमलता गोयल, काजल अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, ज्योति महाजन, शीतल गोयल एवं अन्य सभी की उपस्थिति में कार्यक्रम किए गए। अग्रसेन महिला मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला पर मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए बच्चों एवं महिलाओं के लिए जैसे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चिड़िया का घोंसला सजाना, पंजाबी नृत्य, राधा कृष्ण रास नृत्य, कपल डांस, मारवाड़ी सेठानी बनकर आना, युगल डांस जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सम्पूर्ण समाज द्वारा बड़े ही गरिमामय वातावरण में विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाज अध्यक्ष सोहन लाल अग्रवाल ने इसी प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में उपस्थित होकर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुरोध किया हमारी सामाजिक एकता का संदेश सभी समाज जनों ने दिया।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा साथी और परिवारजन उपस्थित रहे। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और आयोजकों द्वारा सभी का आभार माना गया उक्त जानकारी समाज सचिव विजय कैलाशचंद्र गोयल द्वारा दी गई।

0 Comments