Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भामसं ने दशहरा मिलन भारत माता आरती, शस्त्र पूजन व राम रक्षा स्त्रोत पाठ कर मनाया

भामसं ने दशहरा मिलन भारत माता आरती, शस्त्र पूजन व राम रक्षा स्त्रोत पाठ कर मनाया 
देवास। भारतीय मजदूर संघ द्वारा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलामंत्री महेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि समारोह में मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री एवं मध्य प्रदेश कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य लोकेश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ ने की तथा विभाग प्रमुख राजू लोधी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात शस्त्र पूजन, भारत माता की आरती और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया गया। उपस्थित श्रमिकों को विजय तिलक लगाकर दशहरे की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में श्रमिकों की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ ने कहा कि भगवान श्रीराम ने असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय स्थापित की। इसी प्रकार भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के हक और सम्मान के लिए कार्य करता है। हमारा संकल्प देश हित, उद्योग हित और मजदूर हित है। अखिल भारतीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की सभी समितियां एकजुट होकर श्रमिकों के हितों की रक्षा कर रही हैं। एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में दिलीप चौहान, विनोद पांडे, कल्याण गौड़, प्रमोद आचार्य, नारायण वर्मा, चूड़ामणि मोरे, नरेंद्र मिश्रा, देवी सिंह दागा पाटिल, चंद्रकांत सोनी, रामचंद्र गौड़, विक्रम गौड़, दिलीप तिवारी, नीरज तिवारी, निर्भय चौहान, विनोद चौधरी, जयराम परिहार, अनिल सोनी, धर्मेंद्र परिहार, शरद सरोषी, शिवाजीराव, अर्जुन सिंह यादव, बालमुकुंद मोदी एवं अतुल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार ने किया तथा आभार जीवन सिंह मेहरा ने माना।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...