Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर के पदाधिकारी रतलाम पहुंचे, दीपावली उत्सव की बारीकियां समझी

श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर के पदाधिकारी रतलाम पहुंचे, दीपावली उत्सव की बारीकियां समझी
देवास। रतलाम के प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर की तर्ज पर देवास में गत वर्ष से श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट करने का क्रम शुरु किया गया है। गत वर्ष देवास के श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर को करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये के नोटों से सजाया गया था। इस वर्ष समिति ने 5 करोड़ के नोट व आभूषणों से सजावट का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी को देखते हुए श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर देवास के अध्यक्ष विमल शर्मा व अन्य सदस्य रतलाम पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महालक्ष्मी मंदिर के पुजारियों से मंदिर में नोटों की सजावट, पूजन प्रक्रिया, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व अन्य बारीकियां समझी। इस दौरान रतलाम मंदिर के अश्विनी पुजारी व समिति सदस्य अशोक लाठी ने देवास से आए पदाधिकारियों का माताजी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान व देवास में होने वाले आयोजन के लिए शुभकामना प्रेषित की। साथ ही मंदिर में होने वाले आयोजन संबंधी संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...