Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चंद्रमा की शीतल किरणों के बीच महाराष्ट्र समाज में मनी कोजागिरी पूर्णिमा,,मराठी-हिंदी गीतों की संगीत निशा में झूमे समाजजन, सोलर पैनल स्थापना और प्रतिभावान विद्यार्थी का हुआ सम्मान

चंद्रमा की शीतल किरणों के बीच महाराष्ट्र समाज में मनी कोजागिरी पूर्णिमा,,

मराठी-हिंदी गीतों की संगीत निशा में झूमे समाजजन, सोलर पैनल स्थापना और प्रतिभावान विद्यार्थी का हुआ सम्मान
देवास। महाराष्ट्र समाज देवास द्वारा समाज परिसर में कोजागिरी पूर्णिमा का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। चंद्रमा की शीतल किरणों के बीच आयोजित संगीत निशा में मराठी और हिंदी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया। उज्जैन के स्वर मराठी समूह के 10 गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से उपस्थित समाजजनों का मन मोह लिया। महाराष्ट्र समाज प्रवक्ता अमित बागलीकर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शीलनाथ आरस थे। श्री सूर्यकांत बरहानपुरकर, श्री रविंद्र आयाचित, श्री संकेत सुपेकर, श्री भूषण अत्रे एवं श्री सदाशिव जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाज के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री भूषण अत्रे, श्रीमती कीर्ति अत्रे एवं श्रीमती क्षमा उमेश डोखळे को अपने माता-पिता की स्मृति में समाज परिसर में 5 किलोवॉट का सोलर पैनल स्थापित करवाने पर सम्मानित किया गया। श्री अनिल बेलापुरकर, श्रीमती पल्लवी मुळे एवं श्रीमती शिखा धोडपकर ने शॉल, श्रीफल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
श्री सदाशिव जोशी एवं श्रीमती शिल्पा दिवाण ने सम्मान-पत्र प्रदान किया। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर कु. प्रज्ज्वल निलिंद म्हाडगुत का कार्याध्यक्ष श्री संकेत सुपेकर ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्मिता म्हाडगुत ने किया, जबकि संगीत निशा का संचालन श्री रविंद्र आयाचित ने किया। अंत में समाज के उपाध्यक्ष श्री मंदार मुळे ने अपनी सुरीली गीत प्रस्तुति से समां बांध दिया। दूध वितरण के साथ कोजागिरी पूर्णिमा के इस उत्सव का मधुर समापन हुआ।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...