Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

क्षेत्रीय विज्ञान मेले का भव्य समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

क्षेत्रीय विज्ञान मेले का भव्य समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
देवास। विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान मेला–2026 का समापन समारोह सरस्वती शिशु मंदिर, विजयनगर, देवास में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मेले में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, प्रयोगशीलता, तार्किक चिंतन और नवाचार कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, मालवा के प्रादेशिक सचिव गोपाल काकाणी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय संचालन समिति, विजयनगर, देवास की कोषाध्यक्ष वैशाली आप्टे तथा समारोह की अध्यक्षता विद्या भारती मालवा के प्रांत प्रमुख पंकज पवार ने की। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र संयोजक संजय मकराड़िया और सह संयोजक राघवेंद्र देराश्री भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विज्ञान क्षेत्र संयोजक, मध्य क्षेत्र संजय मकराड़िया ने क्षेत्रीय विज्ञान मेले का वृत्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने मेले की गतिविधियों और विद्यार्थियों की सहभागिता से संबंधित जानकारी दी। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। समापन समारोह में मालवा, मध्य भारत, महाकौशल और छत्तीसगढ़ प्रांत से आए प्रतिभागियों के साथ विभिन्न प्रांतों के विज्ञान संयोजक, सह संयोजक तथा प्राचार्य महेंद्रपाल सिंह सिसोदिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मालवा के सह संयोजक महेश पाटीदार ने किया। अंत में राघवेंद्र देराश्री ने आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय विज्ञान मेला–2026 विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने तथा भविष्य के नवाचारकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...