राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन विभाग की उपायुक्त श्री जाफरी ने की समीक्षा
देवास। नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन विभाग की उपायुक्त जाकिर जाफरी ने समीक्षा कर सामुदायिक संगठक एवं वार्ड प्रभारीयो को प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं संबल योजना के अधिक से अधिक नए आवेदन कराये जाने के लिए डोर टू डोर सर्वे कर हितग्राही जोड़ने के दिए निर्देश। बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि के हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड दिए जाने के लिए अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए भी निर्देश दिए गए। एन.यू.एन.एम.के सिटी मैनेजर विशाल जगताप ने बताया कि शासन द्वारा निगम स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त कर नागरिकों को योजनाओं में सम्मिलित करने के लिए निगम के सामुदायिक संगठको और वार्ड प्रभारी को निर्देश दिये गए हैं। बैठक में संबल योजना में प्राप्त आवेदनो का निराकरण 15 दिवस की समयावधि में करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त श्री जाफरी ने कहा कि दिए गए लक्ष को प्राप्त न किए जाने पर वेतन में कटौती की जाएगी। समीक्षा बैठक में सामुदायिक संगठक श्रीमती शारदा घारू, श्रीमती ज्योति पांचाल, सुश्री वहीद सैयद, श्रीमती अंजुम शेख, मुकेश वर्मा, हेमंत गोयल, रवि चौधरी, राकेश चौहान, युसूफ खान, मुजफ्फर हुसैन, हेमंत श्रीवास, श्रीमती मेघा व्यास उपस्थित रहे।
0 Comments