सेवा संकल्प यात्रा देवास पहुंची
दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भेंट कर किया पौधरोपण, एशियाई खेल कांस्य पदक विजेता जय मीणा का हुआ सम्मान
देवास। 30 सितंबर, बुधवार को सेवा संकल्प यात्रा के रूट क्रमांक 07 की देवास पहुंची। यात्रा के नई बिल्डिंग पहुंचने पर 35 दिव्यांग बच्चों के साथ 35 सेवा यात्रियों और अतिथियों ने मिलकर शैक्षणिक सामग्री भेंट की। इस बेहद भावुक और गरिमामयी अवसर पर सभी ने मिलकर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस विशेष अवसर पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने सह-यात्रियों के साथ पौधरोपण किया और दिव्यांग बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय चर्चा की।
यात्रा के दौरान, एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी जय मीणा का सेवा यात्रियों द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान कहा गया कि यह कांस्य पदक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल नीतियों के कारण मिला है, जो युवाओं को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया गया।
इसके पश्चात, रूट क्रमांक 05 के यात्रियों का भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी और पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने आत्मीय स्वागत किया। राजपूत परिसर में भी पौधरोपण हुआ। सभी अतिथियों और यात्रियों ने मिलकर मां क्षिप्रा की महाआरती की, जिसके बाद यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई।
इस अवसर पर निगम सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी सहित मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments