एसआईआर प्रक्रिया में लगातार धांधली
के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,,
प्रतिकात्मक शवयात्रा निकाल कर, दहन के बाद सौंपा ज्ञापन
देवास। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एसआईआर प्रक्रिया में लगातार धांधली और मतदाता सूचियों में अवैध तरीके से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में आज कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के तहत, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल चौराहे पर एकत्रित हुए और यहां से मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रतिकात्मक अर्थी अपने कंधों पर लेकर नारेबाजी कर, शवयात्रा कलेक्टर कार्यालय लेकर पहूंचे। यहां परिसर के बाहर विधिवत अर्थी का दहन किया गया। अर्थी के आगे एक कार्यकर्ता मटकी लिए चल रहा था। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। ज्ञापन का वाचन जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने किया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर, अवैध और अवैधानिक रूप से मतदाता सूची से वोटरों के नाम काटे हैं, इसलिए उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। महिला कार्यकर्ताओं ने काली पगड़ी पहनकर, अपना विशेष विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, गुरूचरण सिंह सलूजा, राजेंद्र मालवीय, जाहिद पठान,शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, इशान राणा, नीरज नागर, रूपेश कल्याणे, दिलीप सिंह सोलंकी, ज्ञान सिंह दरबार, सुधीर शर्मा, नज़र शेख, विश्वजीत सिंह चौहान, रवि चौधरी, हारिस गजधर, रितेश त्रिपाठी, नरेंद्र यादव लल्ला, किशोर चौहान, पोप सिंह पंवार,राजा पडियार, उमेश झंवर,कल्याण सिंह पंवार, दिनेश बैरागी, दीपेश कानूनगो, राधाकिशन सोलंकी, अजयसिंह राजोदा, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, परवेज़ शेख, प्रदीप बनाफर, मनोज हेतावल, जितेंद्र सिंह मोंटू, वीरेन्द्र परदेसी, सलीम पठान, हिम्मत सिंह चावड़ा,एजाज़ शेख, आबिद खान,मुन्ना सरकार, डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर, प्यारे मिंया पठान,घनश्याम पटेल,शाहिद मोदी, मनोज सांगते, कुलदीप नागर, गोलू कॉजी,साधना प्रजापति, सुलोचना किटोदिया,मीना फ़ानी,आरिफ मेव, कमल मुकाती, विक्रम पटेल, कल्लू भाई राष्ट्रीय, महेश राजपूत, डॉ. मंसूर शेख, शाहजी हाशमी, मोनू शर्मा,विकास बारोड़, डेनी पहलवान, महेंद्र धारू, मिर्जा कदीर बेग, धीरज कल्याणे, उमेश कहार, विशाल यादव, अब्दुल रऊफ,सलीम मदनी, नंदकिशोर पोरवाल,हमूद हाशमी, रईस कामदार, हफीज घौसी, सोनू जेजे, जयप्रकाश मालवीय, जानी भाई, गोवर्धन देसाई, रियाज नागौरी, अविनाश जेठवा, शाहबाज खान, युनूस मेव, गोलू हॉजी, विमल चौधरी, धर्मेंद्र पटेल,खालिद मेव, राजेश देवड़ा,प्रथम सिंह पंवार, ओम राठौर, मुदस्सर हॉजी, डॉ.लियाकत शेख,संजय रैकवार,मिर्ज़ा नवाब बेग, कमलेश गुप्ता, तौसिफ पठान आदि मौजूद रहे। अंत में आभार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती श्रुति बघेल ने व्यक्त किया।

0 Comments