Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लीनेस क्लब देवास स्टार ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत किए विभिन्न सेवा कार्य

लीनेस क्लब देवास स्टार ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत किए विभिन्न सेवा कार्य
देवास। लीनेस क्लब देवास स्टार द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान दृष्टिबाधित बच्चों के बीच समय बिताने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने और वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किए गए। सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्लब सदस्यों ने ब्लाइंड स्कूल में बच्चों को नाश्ता, फल और आइसक्रीम वितरित की। इस दौरान बच्चों के बीच भजन-गीत भी सुने गए तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा न्यू चिल्ड्रन होम स्कूल के सहयोग से ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया गया और अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। न्यू चिल्ड्रन होम स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. प्रीति पाटीदार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश गर्ग, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.सी. शर्मा तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रुशाली अरोरा ने सेवाएं दीं। रौनक आई केयर सेंटर के डॉ. सचिन मालवीय ने आंखों की जांच की। वहीं अनीस कुरैशी ने ब्लड शुगर और ब्लड ग्रुप की जांच में सहयोग प्रदान किया। क्लब द्वारा सभी चिकित्सकों को पौधे भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृद्धाश्रम में भी सेवा गतिविधि आयोजित की गई। यहां निवासरत वृद्धजनों को भोजन कराया गया तथा वृद्ध महिलाओं का फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रुशाली अरोरा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। ज्योतिषाचार्य डिंपल शर्मा ने वृद्ध महिलाओं के हाथ देखकर उन्हें जानकारी दी। इन सेवा गतिविधियों में क्लब अध्यक्ष डॉ. सुषमा अरोरा, सचिव कुसुम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डिंपल शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...