Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

खाटू श्याम धाम में शरद पूर्णिमा पर गरबा हुआ महोत्सव, महिलाओ ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

खाटू श्याम धाम में शरद पूर्णिमा पर गरबा हुआ महोत्सव, महिलाओ ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर खाटू श्याम गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में सैकड़ों महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खाटू श्याम महिला मंडल की राधा ठाकुर के आयोजन में श्रद्धालुओं ने गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की 151 दीपों से भव्य आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात गरबा महोत्सव की शुरुआत हुई। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने गरबा नृत्य कर बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। महोत्सव में राधा ठाकुर, नीतू राठौर, बबीता कारपेंटर, सोनिया ठाकुर, नेहा मुकुट, शकुंतला सोनी, ममता वर्मा, खुशी राठौर, मुस्कान, सुमित वर्मा और शुभम सहित सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने सहभागिता की। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं को खीर की प्रसादी वितरित की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा के दर्शन कर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा और ओमप्रकाश बंसल ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...