लोकतंत्र बचाओ-आराजकता हटाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी: डॉ. रायसिंह सेंधव,,
एसीआईआर व अन्य विषयों पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव को तथ्यों से जवाब दें कार्यकर्ता -
देवास। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित किया। 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाए जा रहे इस अभियान के लिए जिले की टोली के साथ अलग-अलग अभियानों की टोली का गठन भी किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा एसआईआर व अन्य विषयों को लेकर फैलाए जा रहे झूठ को उजागर करने पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचें और तथ्यों के साथ जनता को वास्तविकता से अवगत कराएं। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी लोकतंत्र का गला घोंटा, विपक्ष में रहकर भी भ्रम फैला रही है। इस अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। एसआईआर व अन्य विषयों को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव को तथ्यों के साथ पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर जवाब दें।
कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र का गला घोंटा सेंधव ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब भी लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं को कमजोर करने का काम करती रही। आज विपक्ष में रहते हुए भी लोकतंत्र को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। देश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। एसआईआर सहित चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विषयों पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा तथ्यों के साथ जनता के बीच पहुंचेगी।
अभियान के दौरान जनसंवाद, साहित्य वितरण, मीडिया और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पार्टी का यह अभियान दीपावली तक चलाया जाएगा।
स्कूल-कॉलेजों में संवाद, प्रबुद्धजनों से चर्चा और जिला स्तर पर निकलेंगी पदयात्राएं
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान 5 नवंबर तक चलाया जाएगा।
अभियान के तहत जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी।
इसके साथ ही राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम के तहत स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा।
लोकतंत्र बचाओ बनाम अराजकता हटाओ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर तथ्यों के साथ जानकारी दी जाएगी। भाजपा छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ युवाओं से भी संवाद करेगी।
घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम के जरिए घुसपैठ और मतदाता सूची से जुड़े विषयों की वास्तविकता जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग को लेकर लगाए जा रहे भ्रामक आरोपों पर जनता के बीच तथ्यों को रखकर वास्तविकता से अवगत कराएंगे।
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान को लेकर सोमेश्वर मंदिर से सयाजी द्वार तक पदयात्रा 02 नवंबर को निकाली जाएगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व आमजन उपस्थित रहेंगे।
बैठक को जिला जिला प्रभारी धनंजय शर्मा, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर विधायक मनोज चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती नंद किशोर पाटीदार राजीव खंडेलवाल महामंत्री राजेश यादव ओर जोशी विजय सिंह पंवार ने भी संबोधित किया।
संचालन जिला महामंत्री मनीष सोलंकी ने किया तथा आभार जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments