Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमोना, शांतिनगर में आंगन मिलन सेवा एवं पोषण माह कार्यक्रम आयोजित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

अमोना, शांतिनगर में आंगन मिलन सेवा एवं पोषण माह कार्यक्रम आयोजित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी, परियोजना अधिकारी समीक्षा जैन एवं पर्यवेक्षक रूखसाना शेख के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 15 अमोना, शांतिनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा एवं पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद महेश फुलेरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभा नायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश ठाकुर (मामा) द्वारा सरस्वती पूजन एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के वाचन के साथ किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं भाजपा नेताओं द्वारा वार्ड की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा तोमर ने किया। आभार रीता राठौर, सुनीता नायक, ललित मालवीय एवं पिंकी चौहान ने माना। कार्यक्रम में वार्ड की समस्त सहायिकाएं एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...