Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अमलतास पैरामेडिकल कॉलेज में विशेष पाठ्यक्रम का आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अमलतास पैरामेडिकल कॉलेज में विशेष पाठ्यक्रम का आयोजन
देवास :10 अक्टूबर 2026। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अमलतास आयुर्विज्ञान संस्थान (पैरामेडिकल) में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय "अनुभवों को मिले आवाज, वास्तविक बदलाव की शुरुआत" रहा।

विशेष सत्र का संचालन डॉ. खालिद पटेल खान ने किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विधि तिवारी ने किया तथा मार्गदर्शन यूथम निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. स्नेहा सहाय ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और संवेदनशीलता के साथ देखने के लिए प्रेरित करना था। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना, अनुभवों को सम्मान से सुनना और बिना भेदभाव सहयोग देना जरूरी है। विद्यार्थियों को भविष्य में मरीजों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
अमलतास विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...