Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सुनीं समस्याएं, 114 आवेदन आए, तुरंत निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती  नेहा मीना ने सुनीं समस्याएं, 
114 आवेदन आए, तुरंत निराकरण के निर्देश

देवास: कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को बुलाकर आवेदन सौंपे और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि भूमि का सीमांकन, बैंक खाते में जमा राशि, जलकर में रियायत, बिजली बिल, पेंशन, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाना, नामांकन, बंटवारा, रास्ते से अतिक्रमण हटाना, नामांतरण और नालियों की साफ-सफाई से जुड़े आवेदन शामिल थे।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...