Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भौंरासा में भारत विकास परिषद का गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न, 16 शिक्षकों का सम्मान,11 मेधावियों को मेडल

भौंरासा में भारत विकास परिषद का गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न, 
16 शिक्षकों का सम्मान,11 मेधावियों को मेडल
देवास: भारत विकास परिषद की देवास शाखा एवं नवगठित भौंरासा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भौंरासा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी एवं भौंरासा शाखा अध्यक्ष किशोर वर्मा एवं कन्हैयालाल खाटवा ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित 16 शिक्षकों का विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर शिक्षा, कला एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों गोलू आंवलादिया, सुमित लोधी, यश भाटिया, श्लोक लोधी, अरुण सोलंकी, नरेंद्र यादव, निकुंज चौधरी, जीशान मेव, अनिकेत कुंभकार, आर्यन भाटी एवं राजपाल कराड़ा को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. कीर्ति चौहान ने कहा कि गुरुओं का सम्मान करना एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है। भौंरासा शाखा अध्यक्ष किशोर वर्मा ने कहा कि गुरु समाज का निर्माता होता है और शिष्य समाज का भविष्य। परिषद के सचिव हेमंत वर्मा ने संचालन करते हुए कहा कि यह प्रकल्प विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करता है।
उल्लेखनीय है कि देवास शाखा एवं प्रांतीय शाखा विस्तारक नवीन नाहर के प्रयासों से भौंरासा में परिषद की नवीन शाखा का गठन हुआ है।
कार्यक्रम में परिषद के सदस्य विशाल गोयल, राजेंद्र विजयवर्गीय, गोपाल पंडित, सुषमा पंडित, अरविंद त्यागी, अंजना त्यागी, मीना वर्मा एवं अनिल कुमार तिवारी सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में भारत विकास परिषद देवास के राष्ट्रीय समूहगान संयोजक अजय पंडित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...