मां विंध्यवासिनी मित्र मंडल का 22वां पारिवारिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से संपन्न,,,
देवास। मां विंध्यवासिनी मित्र मंडल का 22वां पारिवारिक स्नेह सम्मेलन मेंढकी चंदाना रोड स्थित भगत श्री गार्डन में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव थे। अध्यक्षता महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में गाजरा गियर्स के वाइस प्रेसिडेंट अमिताभ तिवारी, इंदौर के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार त्रिपाठी, भाजपा के त्रिपाल सिंह पवार, विंध्य सोशल ग्रुप इंदौर के अध्यक्ष ओपी शर्मा, सचिव दिलीप मिश्रा, पूर्व सचिव अवधेश तिवारी एवं रमाशंकर तिवारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही मित्र मंडल के संरक्षक अखिलेशचन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी, मुख्य सलाहकार रामपदारथ मिश्रा, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र,शेषमणि पाण्डेय, सुरेन्द्र त्रिपाठी, मधुराज मिश्रा, अभय कुमार पांडे, नवरत्न प्यासी एवं गिरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं मित्र मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मां विंध्यवासिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी ने दिया तथा संस्था का प्रगति प्रतिवेदन मुख्य सलाहकार रामपदारथ मिश्रा ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ. रायसिंह सेंधव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब परिवार संगठित होता है तो देश मजबूत बनता है। मां विंध्यवासिनी मित्र मंडल विंध्य क्षेत्र का एक पारिवारिक संगठन है, जो निरंतर एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। वहीं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि वे देवास में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, लेकिन जिस प्रकार का अनुशासन, संगठनात्मक एकता और शिष्टाचार इस मित्र मंडल में देखने को मिलता है, वह सराहनीय है। इस अवसर पर मित्र मंडल द्वारा प्रकाशित विंध्य-मालव पत्रिका का अतिथियों ने विमोचन किया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने विंध्य क्षेत्र के लोकगीत, राष्ट्रगीत एवं धार्मिक गीतों पर लोकनृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही बघेली कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष द्वारा नारी सम्मान के रूप में 10 लकी ड्रॉ कूपन पुरस्कार भी निकाले गए। मित्र मंडल द्वारा आयोजित सम्मेलन में बोर्ड परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले तथा संस्था द्वारा आयोजित खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 45 बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले 25 बच्चों को मंच से प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों का श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा कार्यसमिति द्वारा उनका परिचय भी कराया गया। तत्पश्चात स्नेह भोज हुआ इस दौरान बृजलाल तिवारी एवं नंदलाल तिवारी ने शानदार बघेली लोकगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी (बाबा), मुख्य सलाहकार रामपदारथ मिश्रा, संरक्षक अखिलेशचन्द्र मिश्रा, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, वरिष्ठ मार्गदर्शक शेषमणि पाण्डेय, सुरेन्द्र त्रिपाठी एवं मधुराज मिश्रा, महामंत्री अरुण मिश्रा, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी, नरेंद्र कुमार तिवारी, संतोष मिश्रा, जोनल अधिकारी राजेश कुमार तिवारी, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, माधव विश्वकर्मा, महेन्द्रसिंह परिहार, प्रमोद त्रिपाठी, अशोक तिवारी, राजनारायण तिवारी, वीरेंद्र शुक्ला, जितेन्द्र पान्डेय, सुरेन्द्रमणि तिवारी, उमांकात मिश्रा, पुष्पकुमार तिवारी, दिवाकर विश्वकर्मा, रमेश गौतम, राम मलिक पांडे, पुंडरीक तिवारी, बागेश्वरी मिश्र, रत्नेश्वर मिश्र, रितेश मिश्रा, श्याम शंकर द्विवेदी, विनय मिश्रा, दिलीप सोनी, अनिल मिश्रा, राम किशोर शुक्ला एवं राघवेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सुशील कुमार तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी एवं महामंत्री अरुण मिश्रा ने माना।

0 Comments