शहीद थाना प्रभारी केस में वांछित सह आरोपी धीरज गिरफ्तार, भागने पर पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर
देवास: अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी के प्रकरण में पुलिस ने आईसर वाहन के ड्राइवर के सह आरोपी धीरज को गिरफ्तार किया है। घटना 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि की है, जब कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी को वाहन से कुचल दिया गया था।
पुलिस ने आरोपी धीरज को अभिरक्षा में लेकर जा रही थी। इसी दौरान थाना बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर पुलिस पर हमला करने की कोशिश की।
चेतावनी देने के बाद भी आरोपी के नहीं रुकने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। शॉर्ट एनकाउंटर बीएनपी थाना क्षेत्र में हुआ।
घायल आरोपी को जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

0 Comments