Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध,,कांग्रेस ने दिवंगत टीआई दिलीप पूरी को दीं श्रृद्धांजलि।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध।
कांग्रेस ने दिवंगत टीआई दिलीप पूरी को दीं श्रृद्धांजलि।
देवास। विगत दिनों देवास जिले के खातेगांव के टी.आई. दिलीप पुरी को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से शराब माफिया द्वारा वाहन से कुचल दिया गया। एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी, असमय काल के गाल में समा गए। प्रदेश में आए दिन जहरीली शराब से मौतें हो रही है और शराब माफिया निरंकुश होकर संपूर्ण प्रदेश में हावी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में शहर के विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया गया। इसके बाद विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर दिवंगत टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि प्रदेश में आएं दिन रेत माफिया, खनिज माफिया और अब शराब माफिया द्वारा प्रशासन पर हमले की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। यह स्थिति नितांत चिंतनीय हैं। शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे प्रशासन पर भी हमले करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस अवसर पर गुरूचरण सिंह सलूजा, रेखा वर्मा, जाहिद पठान,नजर शेख, जितेंद्र सिंह गौड़, मदनलाल जेठवा, सुधीर शर्मा, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, इशान राणा,उमेश झंवर, ज्ञान सिंह दरबार, दिलीप परमार दादू,मनोज हेतावल, रितेश त्रिपाठी, हारिस गजधर, दीपेश कानूनगो, राजा पडियार, खालिद मेव, हिम्मत सिंह चावड़ा, कमल मुकाती, धीरज कल्याणे, कल्लू भाई राष्ट्रीय, प्यारे मिंया पठान, कल्याण सिंह पंवार, राजेंद्र बेदी, मुदस्सर अली, विशाल यादव,राजेश राठौर, समाधान गौतम, वीरेन्द्र परदेसी, प्रवीण शर्मा, प्रतीक शास्त्री, विकास बारोड़, आरिफ मेव, मुकेश शर्मा एडवोकेट,गोलू हॉजी, विशाल यादव, ज़हीर शेख, जयप्रकाश मालवीय, रियाज नागौरी, रितेश सांगते,राजेश गुप्ता, मिर्जा कदीर बेग, जीवन श्रीवास, कमलेश गुप्ता, राजेश देवड़ा,अविनाश जेठवा, मुकेश करोले,यशवंत कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...