समयावधि पत्रों व सीएम हेल्प लाई की शिकायतों का समय पर करें निराकरण-आयुक्त
देवास। समय अवधि पत्र एवं सीएम हेल्पलाइन को लेकर निगम आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर समीक्षा की गई। आयुक्त ने पीएम स्वनिधि के अंतर्गत नए आवेदनों की जानकारी ली आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु कहा। शासन निर्देश अनुसार हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड, श्रममानधन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की भी संख्या बढ़ाने के साथ उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए साथ ही पीएम स्वनिधि के नवीन आवेदनों को 350 प्रति सप्ताह का टारगेट आयुक्त ने संबंधित विभाग को दिया। पीएमएफएमई उद्यान क्रांति में के अंतर्गत भी योजना का लाभ हितग्राहियों को दिए जाने की जानकारी ली। आवारा मवेशियों का पकडकर गौशाला छोडने तथा गौपालकों पर चालानी कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवारा श्वानों को पकडकर ए.बी.सी. करने हेतु कहा तथा ए.बी.सी सेन्टर के शेष कार्याे को 1 सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौशाला में मवेशियों के खाने हेतु भूसे एवं पीने के पानी की पर्यापत व्यवस्था रखे जाने हेतु कहा। राजस्व विभाग को लेकर मैरिज गार्डन होटल रेस्टोरेंट माल बड़ी बिल्डिंगों जिनके खाते सुधारे जाना है उनकी जानकारी ली तथा जो खाते सुधर गए हैं उनमें राशि जमा कराए जाने हेतु कहा। सीवरेज को लेकर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से सीवरेज के अंतर्गत जो कनेक्शन किया जाना है उनकी जानकारी ली जिसमें निर्धारित सीवरेज से घरेलू कनेक्शन को लेकर संख्या दी गई थी कनेक्शनों की संख्या में कमी होने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त हुए संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए साथी ऐसे गार्डन जिन पर अभी तक वेस्ट कचरा एवं सालिड वेस्ट पदार्थ जो कि सीवरेज में नहीं जाना चाहिए मैरिज गार्डन में इसकी व्यवस्था वहीं निष्पादन किया जाने हेतु कहा। अमृत हरित अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की जानकारी लेते हुए शंकरगढ़ पहाड़ी पर लगाए गए पौधों में पानी दिए जाने की जानकारी लीं वार्ड क्रमांक 5 एवं 17 में संजीवनी क्लीनिक में जो शेष काम बचा है उसे तत्काल एक हफ्ते में कार्य पूरा कर जानकारी दिए जाने को निर्देश दिये सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायत के अनुसार चौक ड्रेनेज लाइन एवं बैकलेन की सफाई किए जाने के निर्देश संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को दिए। इसी प्रकार गजरा गियर्स पर चल रहे सीसी रोड निर्माण के अंतर्गत लगाई गई डीपी के निराकरण की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश जारी किये। राधाबाई मिडिल स्कूल की छत रिपेयर के लिए प्लान तैयार किया जाकर प्रस्तुत करने हेतु संबंधित इंजीनियर को कहा। कैला माता चौराहे पर एवं रेलवे पटरी के पास कचरा पॉइंट होने पर स्वच्छता निरीक्षक को चेतावनी दी तथा तत्काल कचरा हटाए जाने के निर्देश दिए। जिन लोगों ने वहां पर कचरा डाला है उनकी मॉनिटरिंग कर उनको सूचना पत्र जारी किए जाने के साथ चालानी कार्रवाई करने हेतु कहा।वर्ष 2016 के बाद की अवैध कालोनियों में किसी भी प्रकार का कोई निर्माण नही होना चाहिए, नवीन निर्माण होता है तो उसे तोडने की कार्रवाई करें। कम्पाउंडिंग के लिए वार्ड उपयंत्रियों को निर्देश अनुसार कम्पाउंडिंग कार्य में प्रगति नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए 1 हफ्ते में प्रगति लाने के निर्देश दिए साथ ही शासन आदेश के अन्तर्गत 95 अवैध कालोनी जो वैध की गई हैं उनमे नियमानुसार कम्पांडिंग कार्य करावें तथा नया निर्माण होने पर उसे तोडें।
इसी प्रकार जलप्रदाय मे नवीन पाईप लाईन से किए जाने वाले नल कनेक्शन तथा अवैध से वैध नल कनेक्शनों की कार्रवाई मे कोई प्रोग्रेस नही होने से संबंधित इंजिनियरों के साथ सुपर वाईजारों को चेतावनी देते हुए 90 कनेक्शन प्रतिदिन कर जानकारी प्रस्तुत करने हेतु कहा। साथ ही सिवरेज लाईन से घरों मे होने वाले सिवरेज कनेक्शनो पर फोकस करते हुए 20 कनेक्शन प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर जानकारी देने हेतु सभी स्वच्छता निरीक्षकों को कहा।
इसी प्रकार सडकों पर पानी व्यर्थ बहाने तथा कचरा जलाने, खुले मे कचरा डालने पर संबंधितों पर चालानी कार्रवाई में प्रगति नही होने से स्वच्छता निरीक्षकों को चेतावनी देते हुए कार्य मे प्रगति नही होने पर वेतन रोके जाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जिन हितग्राहियो द्वारा राशि प्राप्त होने पर भी आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ नही किया है ऐसे हितग्राहियों को चिन्हीत कर सूचना पत्र जारी किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।
डिपेक्ट लाईबलिटी सडकों में सुधार किए जाने के साथ ही जिन सडकों पर सुधार नही किया है सुधार करवाये साथ ही ऐसे ठेकेदार जो सुधार नही कर रहे हैं उनकी सुरक्षा निधि की राशि राजसात करने हेतु कहा।
सीएम हेल्प लाईन, महापौर हेल्प लाईन मे प्राप्त शिकायतों मे 50 दिवस एवं 100 दिवस की शिकायतों का समय पर निराकरण नही करने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए वेतन रोके जाने हेतु आयुक्त ने कहा।
ट्राफीक सिग्नल में सुधार कार्य की मानिटरिंग किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
सिवरेज के चेम्बरों मे सुधार के साथ चौराहों पर चेम्बरों मे नाली का पानी जहां मिलता है वहां शील्ट चेम्बर (सिंगट्रेप चेम्बर) बनाये तथा उसमे जाली लगायें ताकि सर्फेश का कचरा पालिथीन व अन्य कचरा जाली मे ही रूक सके तथा प्रतिदिन जाली साफ करवाने के निर्देश दरोगाओं को दिये।
एमआर-13 सडक निर्माण मे बाधित मकानों को तोडने एवं पोल शिफ्ट करने के कार्य प्रारंभ करावने हेतु अधिकारियों को कहा। एमजी रोड में चल रहे कार्याे को लेकर स्ट्रीट लाईट हेतु पोल के फाउंडेशन तैयार करने हेतु कहा। जल वितरण को लेकर ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी उपयंत्री को पानी में क्लोरिंग की मात्रा एवं गुणवत्ता की प्रतिदिन रिपोर्ट लिये जाने हेतु कहा। साथ ही पानी की लाईन लिकेज व फुटने के कारण गंदे पानी की शिकायत का तत्काल निराकरण करें तथा सीएम हेल्प लाईन पर फोकस करते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये।

0 Comments