श्री गुरु टेकचंद जी महाराज के नाम से स्वीकृत तोरण द्वार का भूमि पूजन संपन्न
देवास। श्री दामोदर वंशी जुना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य संत श्री 1008 श्री टेकचंद जी महाराज के नाम से मजदूर चौराहा, मोती बंगला, देवास में विधायक निधि से स्वीकृत तोरण द्वार का भूमि पूजन आज देवास की विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता, समाज के संरक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भूमि पूजन समारोह के अवसर पर समाज के सभी सदस्यों द्वारा अतिथियों का समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री गुरु टेकचंद सामाजिक एवं धार्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। साथ ही गुरुदेव के जीवन पर आधारित पुस्तिका ‘प्रकाश पुंज’ सभी अतिथियों को भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में मिलिंद सोलंकी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Comments