Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

इनरव्हील डिस्ट्रीक चेयरमेन की अधिकारिक यात्रा संपन्न

इनरव्हील डिस्ट्रीक चेयरमेन की अधिकारिक यात्रा संपन्न 
देवास। इनरव्हील क्लब देवास में डिस्ट्रिक 304 चेयरमेन प्रज्ञा पारिख की 19 दिसम्बर रविवार को अधिकारिक यात्रा प्रात: 9 बजे किंडर स्कूल से आरंभ हुई। प्रारंभ में स्वागत के उपरांत देवास क्लब द्वारा कई प्रोजेक्ट किए गए। सर्वप्रथम चेयरमेन द्वारा किंडर स्कूल पर ही हरी झंडी दिखाकर साइकिलिंग क्लब का शुभारंभ किया साथ ही देवास मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जितेन्द्र गोस्वामी और उनकी टीम का सम्मान किया गया। इसके उपरांत वृद्धाश्रम में भोजन ट्राली एवं फल भेंट करते हुए यात्रा भोपाल चौराहे पर पहुंची जहां पर ट्राफिक पुलिस के संपूर्ण स्टाफ के लिए रिफलेक्टर भेंट किए गए। ये रिफलेक्टर सिविल लाईन चौराहा पर भी भेंट किए गए। साथ ही मेंढकी चक शासकीय मिडिल स्कूल में 60 बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर प्रदान किए गए। अधिकारिक यात्रा का समापन कार्यक्रम खेड़ापति इंटरनेशनल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात इनरव्हील की अपूर्वा काटे द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। अतिथि (चेयरमेन) का स्वागत रेखा उपाध्याय ने किया तथा पी.एस.ओ. संगीता जोशी का स्वागत पूर्व अध्यक्ष सुनीता पाटिल ने किया। इस दौरान रोटरी असिस्टेंट गवर्नर डॉ. सुरेश शर्मा, रोटरी अध्यक्ष डॉ. कुशवाह, तथा सचिव आशीष गुप्ता का भी स्वागत किया गया। स्वागत भाषण इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीना वर्मा ने दिया, सचिव नीलू सक्सेना ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान एक नए इनरव्हील क्लब (शक्ति)का गठन पी.एस.ओ. संगीता जोशी द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्ष सोनम सलूजा तथा सचिव शीतल राठौर तथा आय.एस.ओ. राधिका वर्मा को कॉलर और पिन पहनाया गया। इस दौरान कक्षा 12 वीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुकी अदिति गेहलोत के पिता के असमय निधन होने के कारण शिक्षा की निरंतरता के लिए 25 हजार रूपये का चेक भी भेंट किया गया। मुख्य अतिथि प्रज्ञा पारिक ने अपने उद्बोधन में मातृ शक्ति को स्वयं के लिए कार्य करने एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया तथा पोलिथिन के उपयोग को कम करने और सौर ऊर्जा का उपयोग अधिक  करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में इनरव्हील बहनों के साथ साथ रोटरी पूर्व अध्यक्ष हेमंत वर्मा, वरिष्ठ सदस्य पी.एन.तिवारी, डॉॅ. नवीन कानूनगो, जय नारायण जायसवाल, सुरेश दसानिया एवं स्वप्निल वर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा कानूनगो ने किया तथा आभार क्लब सचिव ने माना। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...