देवास। माँ शक्ति की पावन स्थली माँ तुलजा भवानी,माँ चामुण्डा की नगरी मे दिनांक 30 दिसंबर 2021 की रात्रि सर्द मौसम व शीत लहर में युवा शक्ति ने खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया ।इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के मार्गदर्शन,राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश,उज्जैन के तत्वावधान में देवास बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के द्वारा सायजी द्वार पर जगमगाते खेल मंच पर 1 लाख 51 हजार केश प्राइज मिस्टर मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया।41 जिला इकाइयों के 243 शरीर साधकों ने स्वच्छता,देशभक्ति,सद्भावना,भा ईचारे के साथ संगीत की धुन पर शरीर की मांसपेशियों का उम्दा प्रदर्शन कर मध्यरात्रि तक स्वस्थ भारत मिशन का संदेश दिया।
चैम्पियनशिप/स्पर्धा का शुभारम्भ राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के चेयरमेन प्रेमसिंह यादव,इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के कोषाध्यक्ष अतिन तिवारी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिलराज सिंह सिकरवार,राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास(स्वामी मुस्कुराके),राज्य अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह ने किया।
स्पर्धा/चैम्पियनशिप के सर्वश्रेष्ठ शरीर साधक ग्वालियर के राजीव साहू रहे ,साहू 21 हजार के केश प्राइज एवम चैंपियन ऑफ चैंपियन खिताब से नवाजे गए।संगीत की धुन पर भोपाल के राजकुमार यादव ने मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन कर बेस्ट पोजर का खिताब व 11 हजार केश प्राइज पर अधिकार जमाया।नीमच के बॉडी बिल्डर पुष्पेंद्र सांखला मोस्ट मस्कुलर मेन एवं अरबाज खान मोस्ट इम्प्रूवड बॉडी का सम्मान प्राप्त किया।विभिन्न वर्गो के विजेता खिलाड़ियों (शरीर साधकों) को एसो.संवरक्षक महाराज विक्रम सिंह पंवार ने सम्मानित किया।इस अवसर पर हाजी अकबर शेख (अज्जू),खुमान सिंह बेस, वीरेंद्र ठाकुर(वीरू),मंदीप सिंह पंवार ,चेतन राठौड़, खालिद शेख,रेहान शेख,अभिजीत सिंह बैस को खेल मित्र अलंकरण से नवाजा गया । देवास बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी राहुल गोलिया, सम्राट सोनी, अंकित जोशी, मुर्तजा शैफी, जीशान शेख ,वरिष्ठ संजय पानसरे ,रोहित सोनी ,अजय पंचाल (अज्जू) भी मौजूद रहे व साथ ही विजेता खिलाड़ियों को सभी के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
स्पर्धा के दौरान प्रेस क्लब सदस्यों व पत्रकार साथियों का भी सम्मान एसो.सदस्यों द्वारा किया गया ।स्पर्धा के निर्णायक सर्वश्री समीर व्यास, डॉ.मुमताज खान, गजेन्द्र मेहता,मकबूल वारसी,आशीष टोंक,राजेश भारती,अनिल चावंड,मनीष गुप्ता,माज कुरैशी,नरेंद्र मालवीय थे।मार्शल की भूमिका में अर्जुन पंडित, डॉ.कुलदीप त्रिवेदी,चेतन गौहर,महबूब खान थे। चैम्पियनशिप का संचालन राज्य कोषाध्यक्ष शैलेंद्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके) ने किया। स्टेज पर संचालक की भूमिका चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू) ने किया।आभार एसो. के जिला अध्यक्ष खुमान सिंह बैस ने माना ।उक्त जानकारी एसो.मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।
0 Comments