देवास। महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा में प्री टीन, सब जूनियर, जूनियर पेंचक सिलेट नेशनल चैंपियनशीप आयोजित की गई। जिसमें पेंचक सिलेट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के 49 खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में भाग लेकर पदक जीते। मध्यप्रदेश पेंचक सिलेट एसोसिएशन अध्यक्ष अबरार अहमद शेख व महासचिव अभय श्रीवास ने बताया की इस प्रतियोगिता में भारत वर्ष से 1200 खिलाडियों व ऑफिशियल, रेफरियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय रेफरी पूजा खाटवा, भूमिका जैन को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक रहने पर फेडरेशन द्वारा ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। टीम कोच बालक हितेंद्र दांडे, रोहित श्रीवास, रितिका कुशवाहा, गुड्डू कनोजिया थे। इस प्रतियोगिता में सैनी इवेंट्स में टूंग्गल में देवास की दिशा रेड्डी, हर्षिल पटेरिया ओर अंशु पटेल ने स्वर्ण पदक, हर्ष जायसवाल ने रजत पदक व जबलपुर की जागृति कांस्य पदक जीता, रेंगु इवेंट्स सब जूनियर में अंशु पटेल, आयुष पटेल, जीत वढेर देवास ने रजत, जबलपुर की जागृति कुशवाह, निकिता मनवानी, निशिता मनवानी ने स्वर्ण पदक और जूनियर में देवास की दिशा रेड्डी, जागृति योगी, रौनक चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। फाइट में स्वर्ण पदक हर्षिल पटेरिया, कृष अन्नामलाई देवास, निहारिका दांडे शिवपुरी, वैष्णवी कुशवाहा सतना ने जीता। रजत पदक प्रांजल बुडानिया, वैष्णवी सूर्यवंशी देवास, रिद्धिमा दांडे शिवपुरी, प्रज्ञा सिंह सतना ने जीता। कांस्य पदक अमर कुशवाहा, स्नेहा बैंस, अंशु पटेल देवास, अमित रजक सतना, प्रवीर सिंह झाबुआ, शोर्याजीत सिंह शिवपुरी, वंशिका पाल, स्वेता कुमारी, मानसी वर्मा भोपाल ने जीता। इनके अलावा प्रत्यक्ष कुशवाह, सर्वज्ञ अग्रवाल, रानी पंथी, निहारिका पवार, छाया शिवहरे, लक्ष्मी देवड़ा, कृष रूनवाल, तुषार तिवारी, गौरव शर्मा, संगीता राठौर, अल्शिफा खान, निवेदिता सेजवर, रिया खरे, भूमिका सिंह, महिमा पटेल, समर्थ चौधरी, मनु भार्गव, वंश गुप्ता, मोहित देशमुख, यश चौहान, नमन पंचोली, आर्य सिवस्वामी का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। खिलाडिय़ों कि इस उपलब्धि पर विशाल सिंह सर आयुक्त नगर निगम, सुभाष शर्माजी, आंनद कोठारी, संस्था के समस्त पदाधिकारी, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुबीर सर, शहरुन निशा अंसारी, चित्रांश पुराणिक, सौरभ गौतम, अमीर शेख, गौरव पांडेय, जय राव वाघमारे, पालकगण और खिलाडियों ने बधाई दी।
1 Comments
Well done
ReplyDelete