देवास। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया की सहमति पर देवास जिलाध्यक्ष राखी झालानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की अनुशंसा पर विगत दिनों महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मोर्चा की नवनियुक्त महिला पदाधिकारी पैलेस पहुंची। सभी नवीन महिला पदाधिकारियों का पैलेस पर विधायक गायत्री राजे पवार ने स्वागत कर बधाई देते हुए कहा कि आप सभी देश व जनहित में अपना कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उषा पुराणिक, शोभा नायक, राजकुमारी चौधरी, महामंत्री लक्ष्मी ग्रेवाल, कोषाध्यक्ष रेशु अनुप गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष कुसुम नवगोत्री, मीडिया प्रभारी रितु सवनेर एवं सदस्य कार्यकर्ता श्यामा राजपूत, संजू शर्मा, दर्पण सोनी, प्रमिला चौधरी आदि उपस्थित थी। सभी ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व एवं विधायक के प्रति आभार माना।
0 Comments