सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत 12 से 18 वर्ष के बच्चों का किया नि:शुल्क कोविड टीकाकरण
देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर देशभर में 7 अप्रैल से सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंगलवार को स्वस्थ स्वयंसेवक अभियान जिला प्रभारी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक डॉ. जसमत सिंह यादव के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौबाराधीरा में टोंकखुर्द ग्रामीण मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा स्वस्थ स्वयं सेवक की अभियान की टोली के सहयोग से 12 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जाकर बच्चों का टीकाकरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने हिस्सा लेकर बच्चों को टीका लगवाया। इस अवसर पर उपसरपंच जितेंद्र सिंह मालवीय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह टांक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भारत सिंह पटेल, गोविंद सिंह, भगवान सिंह चौहान, बाबूगिरी गोस्वामी, मंडल महामंत्री पप्पू मालवीय, राजेंद्र सिंह गोहिल, संदीप चौधरी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकित झाला, सियाराम राणा सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौबारा धीरा के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments